चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद व भाजपा नेता अलीम राईन ने किया उद्घाटन
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
बाराबंकी। जैदपुर क्षेत्र को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. संदीप वर्मा और सेंटर संचालक कुलदीप वर्मा द्वारा स्थापित ‘मेडिजोन डायग्नोस्टिक सेंटर’ का भव्य उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन समारोह के मुख्य आकर्षण रहे जैदपुर नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद और भाजपा के वरिष्ठ नेता अलीम राईन, जिन्होंने फीता काटकर सेंटर को जनता को समर्पित किया। दोनों प्रमुख व्यक्तियों की मौजूदगी से कार्यक्रम में विशेष उत्साह देखने को मिला।
केंद्र के संचालक कुलदीप वर्मा ने बताया कि नए डायग्नोस्टिक सेंटर में अत्याधुनिक मशीनें, अनुभवी टेक्नीशियन और विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम उपलब्ध रहेगी। सभी जांच रिपोर्ट्स ऑनलाइन मिलेंगी, जिससे मरीजों को सुविधा और समय दोनों की बचत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के गरीब व जरूरतमंद मरीजों के लिए कई जांचों पर विशेष छूट रखी गई है। अब जैदपुर और आसपास के इलाकों के लोगों को जांच कराने के लिए दूर-दराज के शहरों में भटकना नहीं पड़ेगा।
कार्यक्रम में आये भाजपा नेता राजन बक्सोर गुड्डू राईन रेहान अंसारी मास्टर एजाज शुएब राईन वल्लीउर्रहमन टिंकू टेलर निजामु मेम्बर संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक, चिकित्सक, समाजसेवी और आमजन उपस्थित रहे।

