कार प्रचार रैली 13 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में लोगों को करेगी जागरुक
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
बाराबंकी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुक्रम में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रतिमा श्रीवास्तव जनपद न्यायाधीश बाराबंकी की अध्यक्षता में किया जाना है इसी के अनुक्रम में जनपद बाराबंकी में स्थित विभिन्न बैंक एवं बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों के द्वारा जागरूकता कार प्रचार रैली निकाली गई ।
जिसमें भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, उत्तरप्रदेश ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, महाराष्ट्र बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, टोरेन्ट गैस, श्रीराम फाइनेन्स शामिल हुए। इस कार रैली को पुलिस विभाग के द्वारा स्कॉट करते हुए बाराबंकी के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता के उद्देश्य से निकाला गया। इस कर रैली को जनपद न्यायाधीश बाराबंकी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस मौके पर अन्य न्यायिक अधिकारी गण एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल हुए।

