Balrampur Uttar Pradesh: सर (एस आई आर)कार्य हेतु संजय विद्यार्थी बनें प्रभारी

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

समाजवादी पार्टी के द्वारा सर कार्य हेतु राष्ट्रीय कमेटी के पदाधिकारियों की टीम अखिलेश यादव के निर्देश पर घोषित हुई।जिसमें गौरा विधानसभा गोंडा के निर्वतमान प्रत्याशी संजय विद्यार्थी को गोंडा और बलरामपुर जनपद का प्रभारी बनाया गया है।संजय विद्यार्थी ने अपने अभिभावक गरीबों मजलूमों के मसीहा पीडीए के महानायक अखिलेश यादव को उन पर पार्टी हित में लोकतंत्र की रक्षा कार्य हेतु सौंपे गए

इस जिम्मेदारी के लिए आभार प्रकट कर कहा कि हम लोग गरीब जनता आम अवाम के वोटों की रक्षा के लिए रात दिन परिश्रम कर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेंगे।वर्तमान भाजपा की सरकार लोगों को हिंदू मुसलमान मंदिर मस्जिद में उलझाकर अपना उल्लू सीधा कर रही है।गरीब नौजवान किसान परेशान हैं।उन्होंने कहा कि 2027 में हम लोग जनता के आशीर्वाद सरकार बनाएंगे।

लेकिन उसके लिए जरूरी है कि हमारा वोट बचा रहे भाजपा के लोग हमारे वोट को कटवाने की फिराक में है।इस जिम्मेदारी हेतु पूरे प्रदेश से लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं

Related posts