Amethi UP : राजेन्द्र भारती को 6 माह के लिए जिलाबदर करने के आदेश को लेकर किया गया विरोध प्रदर्शन।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

राजेन्द्र भारती को न्याय दो के लगाएं नारे

अमेठी। के जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र भारती (वार्ड 13, सिंहपुर) को 13 नवंबर को “गुंडा नियंत्रण अधिनियम” के तहत 6 माह के लिये जिलाबदर करने के आदेश को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन हुआ।

सुहेलदेव आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पासी सहित कई अन्य संगठनों ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि राजेंद्र भारती ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को उजागर किया था, जिसके बाद उन्हें गलत तथ्यों के आधार पर अपराध 57/2025 (लोक संपत्ति अधिनियम) तथा अपराध 11/2024 (लोक संपत्ति अधिनियम) के तहत मुकदमे दर्ज कराए गये। इन मामलों के आधार पर अपर जिलाधिकारी ने 13 नवंबर को उन्हें 6 माह के लिये जिलाबदर कर दिया।

पासी समाज के सैकड़ो लोगों ने सोमवार को गौरीगंज स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर धरना दिया और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई वापस नहीं ली गई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जायेगा। प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

जिलाधिकारी ने इस मामले में जांच के बाद उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। यह मामला क्षेत्रीय राजनीति और प्रशासनिक कार्रवाई के बीच तनाव का नया बिंदु बन गया है।

Related posts