मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में कलश यात्रा निकाली Saharanpur NEWS

 

धारा लक्ष्य समाचार
सहारनपुर।
अमरदीप कॉलोनी स्थित विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई।
महानगर के अमरदीप कॉलोनी में विश्वकर्मा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए आचार्य हरिशंकर अन्थवाल व कमलेश थपलियाल ने विधिवत हवन- पूजन कराया। इसके बाद महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। अमरदीप कॉलोनी विश्वकर्मा मंदिर से शुरू होकर कलश यात्रा जनता रोड, गोविंद विहार, अर्पित विहार से होते हुए वापस मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा में भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से वातावरण भक्ति में हो गया।
इस दौरान लोकेश धीमान, अरविंद धीमान, रामनाथ सिंह धीमान, संजय धीमान, प्रमोद धीमान, संदीप धीमान कार्तिक धीमान, संदीप धीमान, बलबीर सिंह,
आचार्य हरिशंकर अन्थवाल,
आचार्य कमलेश थपलियाल,
आचार्य सुरेश चमोली,आचार्य सुमित कोशिश, आचार्य नवीन,
आचार्य राकेश जोशी,
मंदिर संचालन समितिसे
संरक्षक गुरमीत सिंह, अध्यक्ष लोकेश धीमान,उपाध्यक्ष अरविंद धीमान, महासचिव रामनाथ सिंह धीमान,सह सचिव मनोज पांचाल,सह सचिव संजय धीमान
ऑडिटर प्रमोद धीमान,संगठन मंत्री सुरेश धीमान,मीडिया प्रभारी पंकज धीमान, कोषाध्यक्ष विशाल कुमार धीमान,सदस्य डॉ जोगेंद्र धीमान,अनिल धीमान विद्यार्थी परिषद सहमंत्री कार्तिक धीमान,एवं अमरदीप कॉलोनी के समस्त नगर वासी मौजूद रहे।

 

 

आदि सामिल रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Dhara Lakshya samachar के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts