Sitapur Uttar Pradesh:जिलाधिकारी का चीनी मिल महमूदाबाद पर आकस्मिक निरीक्षण

तौल प्रक्रिया में पारदर्शिता और किसानों की सुविधाओं पर दिए कड़े निर्देश।

धारा लक्ष्य समाचार 

शफीक अहमद

महमूदाबाद। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने मंगलवार को किसान सहकारी समिति चीनी मिल महमूदाबाद का आकस्मिक निरीक्षण कर मिल की कार्यप्रणाली, उत्पादन गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था और किसानों को उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने गन्ना लेकर आए किसानों से बातचीत की और पर्ची वितरण व तौल प्रक्रिया की जानकारी ली। किसानों की समस्याएँ सुनने के बाद उन्होंने मिल प्रशासन को निर्देश दिया कि तौल प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए तथा किसानों को पेयजल, बैठने की व्यवस्था और प्रकाश जैसी सभी मूलभूत सुविधाएँ मानक के अनुरूप उपलब्ध कराई जाएँ।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला गन्ना अधिकारी रत्नेश्वर त्रिपाठी सहित मिल प्रबंधन के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts