धारा लक्ष्य समाचार पत्र
खेलो इंडिया की सोच को साकार करता केपीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल तारापुर संग्रामपुर अमेठी
संग्रामपुर/अमेठी।
खेलो इंडिया अभियान की भावना को धरातल पर उतारते हुए केपीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, तारापुर (संग्रामपुर) में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साह और खेल भावना के साथ विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, गोला फेंक, ऊँची कूद, लंबी कूद, दौड़, रस्साकशी, बैलेंस गेम, जलेबी दौड़ सहित अनेक रोचक खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह (राघवेंद्र सरकार), सदस्य रेलवे बोर्ड भारत सरकार एवं सदस्य श्रम बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हेड-टेल कराया। कबड्डी प्रतियोगिता में महारानी लक्ष्मीबाई टीम की कप्तानी में टीम ने जीत हासिल कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
इस अवसर पर प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि “खेलेगा केपीएस, जीतेगा भारत” के संकल्प के साथ विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु खेलों को शिक्षा का अभिन्न अंग मानकर आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य बजरंग बहादुर सिंह चौहान, उपप्रधानाचार्य निशा सिंह, खेल अध्यापिका सुधा सिंह, माता प्रसाद उपाध्याय (पूर्व कानूनगो) सहित विद्यालय परिवार के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन शिवानी मिश्रा ने किया।
इस दौरान पूनम त्रिपाठी, वैदेही तिवारी, दीपक तिवारी, श्याम शंकर मिश्रा, रमेश बहादुर सिंह, शालू मिश्रा, अर्चना, इंद्रावती यादव, कंचन मौर्य, अंशिका सिंह, ललित मिश्र, ललिता विश्वकर्मा, वैशाली सिंह, प्रीति सिंह, अंकिता मिश्रा, अनिल तिवारी, रवि प्रकाश सिंह सहित सैकड़ों अभिभावक व शिक्षक मौजूद रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण व धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जहां विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

