धारा लक्ष्य समाचार पत्र
संग्रामपुर/अमेठी। विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा चण्डेरिया मे चल रहे चण्डेरिया क्रिकेट कप 2025 मे आज का पहला मैच, इस्लामगंज बनाम टीकरमाफी के बीच खेला गया। मुकाबले में इस्लामगंज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित ओवरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 162 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीकरमाफी की टीम महज 58 रनों पर सिमट गई।
इस्लामगंज की ओर से इमरान ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों पर 47 रन और एक अन्य पारी में 12 गेंदों पर 42 रन बनाए। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इमरान को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।
दूसरा मैच: गाजीपुर बनाम बाबा नगर
दूसरे मुकाबले में गाजीपुर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया और बाबा नगर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बाबा नगर की टीम ने 8 ओवर में 4 विकेट खोकर 91 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए गाजीपुर की टीम ने 6 ओवर में 3 विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया। गाजीपुर की जीत में अनीत की अहम भूमिका रही, जिन्होंने 4 छक्कों और 1 चौके की मदद से 43 रन बनाकर टीम को शानदार जीत दिलाई।
इस अवसर पर प्रधान तुफैल खान, मो. दाऊद खान, डॉ. इस्लाम खान, अकमल खान, मो. कैफ सलमान, अब्दुल रहमान, मुनव्वर खान, गुलाम मुहम्मद और अल्ताफ खान सहित आयोजक मंडल के युवाओं के साथ ही सैकड़ों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

