तरना शिवपुर स्थित एम जी कार के डिलर गणपति आटो द्वारा हेक्टर कार की भव्य लॉचिंग की गयी।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
इस अवसर पर गणपति आटो के अधिष्ठाता राकेश गुप्ता एवं रविश गुप्ता ने अतिथियो का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने हेक्टर कार का अनुभव किया तथा उन्होंने बताया कि एम जी द्वारा वाराणसी एवं पूर्वाचल के ग्राहको के लिए यह एक तोहफा है जो एम जी द्वारा इस कम बजट में इतने खाशियत से भरा हुआ कार मार्केट में लायी गयी है।
गणपति आटो के अधिष्ठाता राकेश गुप्ता ने बताया कि इस कार की सबसे बड़ी खाशियत है कि वाहन मालिक के लिए बोल्ड डिज़ाइन, बेजोड़ आराम, अग्रणी तकनीक और डायनामिक ड्रायविंग अनुभव के क्षेत्र में एक बड़ा कदम है। ऑल न्यू हेक्टर में नया फंट और स्थिर बंपर डिज़ाइन है।
साथ ही बिल्कुल नया ग्रिल, नए अलॉय व्हील्स और दो नए रंग – सेलेडॉन ब्लू और पर्ल व्हाइट – शामिल हैं। ऑल न्यू हेक्टर में 360 डिग्री एचडी कैमरा विद व्हील त्यू, डिजिटल ब्लूटूय की और की शेयरिंग, प्रीडिक्टिव मेंटेनेंस अलर्ट्स (सँगमेंट में पहली बार), सेंगमेंट की सबसे बड़ी 14-इंच एचडी पोर्ट्रेट टचस्क्रीन के साथ अब स्मार्ट बूस्ट तकनीक से और तेज़ व स्मूथ हो गया है ।
और अन्य सारे हाई टेक फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इस लॉचिंग कार्यक्रम के अवसर पर गणपति आटो के जनरल मैनेजर मुकुल रावत . सेल्स मैनेजर रविंद्र सिंह एवं वाराणसी से गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

