धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी। जनपद में अत्यधिक ठंड और घने कोहरे को देखते हुए छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनज़र जिलाधिकारी अमेठी के निर्देश पर स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद अमेठी में बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड द्वारा संचालित नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय अब तत्काल प्रभाव से प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संचालित किए जाएंगे।
हालांकि ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर समेकित शिक्षा के अंतर्गत संचालित अनावासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समयानुसार यथावत चलते रहेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधनों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

