Amethi UP : शीत लहर में जनसेवा की मिसाल बने राजेश अग्रहरि,सार्वजनिक स्थानों व चौराहों पर जलवाएं अलाव

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी।
कड़ाके की ठंड और शीत लहर के प्रकोप के बीच अमेठी जनपद के जिला अध्यक्ष एवं प्रख्यात उद्योगपति राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) ने जनसेवा की एक सराहनीय पहल की है। राघवराम सेवा संस्थान के माध्यम से उन्होंने अपने निजी कोष से अमेठी कस्बे की सभी प्रमुख सार्वजनिक जगहों और चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराई है, जिससे आम जनमानस को ठंड से राहत मिल सके।

इस व्यवस्था का विशेष लाभ सुबह-शाम यात्रा करने वाले राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों, दुकानदारों और जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है। ठंड से कांपते लोगों के लिए जलते अलाव राहत का सहारा बन रहे हैं। अलाव की व्यवस्था से न केवल ठंड से बचाव हो रहा है, बल्कि सामाजिक सहयोग और संवेदनशीलता का भी संदेश जा रहा है।

क्षेत्रीय लोगों ने इस पहल की खुले दिल से सराहना की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शीत लहर के इस दौर में ऐसी मानवीय पहल जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। लोगों ने राजेश अग्रहरी को समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने वाला जननेता बताया।

राजेश अग्रहरी ने कहा कि “ठंड के मौसम में गरीब, असहाय और राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी होती है। ऐसे में यदि थोड़ी-सी मदद से उन्हें राहत मिल सके, तो यही सच्ची सेवा है।”

जनसेवा की इस पहल से अमेठी में सकारात्मक संदेश फैल रहा है और अन्य सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों को भी प्रेरणा मिल रही।

Related posts