धारा लक्ष्य समाचार
सहारनपुर।
सहारनपुर/उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए, निशुल्क एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस सेवा प्रदान की है, जिसका संचालन मेड केयर, 365 प्राइवेट लिमिटेड संस्था द्वारा सफल संचालन, विगत 4 साल से अधिक समय से कर रही है। संस्था द्वारा एएलएस एंबुलेंस सेवा के कार्यरत ईएमटी का चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर दिनांक 16 से 19 दिसंबर 25 को जिला महिला चिकित्सालय के हौसला सभागार में सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार, ए सीएमओ डॉ कुनाल जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में, मरीजों को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा उपचार प्रदान करने के बारे में मेडिकेयर के प्रशिक्षक ने अस्पताल पहुँचने तक गंभीर मरीजों कि जान बचाने के लिए प्राथमिक उपचार देने का तरीका व मदद के लिए आने वाले फोन से लेकर पहुँचने और मरीज को ले जाते समय निभाई जाने वाली जिम्मेदारी की जानकारी प्रदान की गयी।
इस मौके पर बेहतर कार्य करने वाले ईएमटी एवं चालकों को सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार , नोडल अधिकारी डॉक्टर कुनाल जैन के द्वारा मेड केयर 365 संस्था के कर्मचारीयों को पुरस्कार से सम्मानित व पुरुस्कृत किया गया। इस मौके पर मेडिकेयर 365 संस्था के संचालन प्रबंधक जयनेन्द्र नेगी, मंडल प्रबंधक अधिकारी भगवती प्रसाद, प्रशिक्षक विकास पांडे एवं एचआर डिपार्टमेंट सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

