Amethi UP : चण्डेरिया क्रिकेट कप जीत कर उदयपुर टीम ने 100000 के नगद पुरस्कार पर जमाया अपना कब्जा

 

मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार नेहा राजवंशी रही मौजूद।

संग्रामपुर/अमेठी। चण्डेरिया क्रिकेट कप का फाइनल मुकाबला अजीत 11 अमेठी और हिमांशु 11 उदयपुर प्रतापगढ़ के बीच खेला गया। टॉस जीतकर हिमांशू 11 उदयपुर ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अजीत 11 की टीम ने 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 144 रन बनाए और हिमांशु 11 उदयपुर को 145 रनों का लक्ष्य दिया।

Oplus_16908288

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमांशु 11 उदयपुर प्रतापगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। यूवी सैफ (लेफ्टी) ने 34 गेंदों पर 75 रन और सुरजीत सिंह ने 27 गेंदों पर 66 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सकील को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया, जिन्हें 21,000 रुपये की नगद राशि प्रदान की गई। फाइनल विजेता हिमांशु 11 उदयपुर प्रतापगढ़ को 1,00,000 रुपये तथा उपविजेता अजीत 11 अमेठी को 75,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।

मैच के कमेंटेटर सलमान अंसारी और आनंद तिवारी रहे, जबकि अंपायर की भूमिका अल्ताफ, तुफैल और कैफ ने निभाई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नेहा राजवंशी, तहसीलदार अमेठी रहीं। विशिष्ट अतिथियों में रेहान खान (अधिवक्ता, हाईकोर्ट लखनऊ) और फिरोज खान उपस्थित रहे।

इस अवसर पर तुफैल खान, मो. दाऊद खान, डॉ. इस्लाम खान, अकमल खान, मो. कैफ सलमान, अब्दुल रहमान, मुनव्वर खान, गुलाम मुहम्मद, अल्ताफ खान सहित आयोजक मंडल और युवा टीम के सदस्य मौजूद रहे।

Related posts