Barabanki Uttar Pradesh: कस्बा जैदपुर में धूमधाम के साथ निकाली गई श्री राम बारात शोभायात्रा 

जगह-जगह पर हुआ शोभा यात्रा का भव्य स्वागत एवं बांटे गए लड्डू 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

जैदपुर /बाराबंकी । कस्बा जैदपुर के श्री राम जानकी बालाजी महाराज संगत मंदिर में चल रहे 3 दिवसीय श्रीराम विवाह महोत्सव के अंतिम तीसरे दिन मंदिर प्रांगण से रविवार को खूब धूम धड़ाके के साथ श्री राम बारात शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह पर पुष्प वर्षा के साथ श्रीराम बारात शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया एवं लड्डू पूड़ी प्रसाद आदि का वितरण किया गया ।

ऊंट घोड़े डीजे ब्रास बैंड एवं भांगड़ा से सुशोभित बरात शोभा यात्रा का काफिला काफी शोभायमान लग रहा था । अनन्य भक्तों द्वारा अपनी अपनी मकान की छतों से पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया तत्पश्चात शाम 7 बजे श्रीराम कलेवा , नट नटी हास्य व्यंग, महाकाल भस्म आरती , राधा कृष्ण पुष्प होली ,एवं नाटक का भव्य आयोजन किया गया ।

शांति और सुरक्षा के दृष्टिगत जैदपुर पुलिस प्रशासन की अति सराहनीय भूमिका रही । तो वही नगर पंचायत प्रशासन द्वारा संपूर्ण शोभायात्रा मार्ग पर साफ सफाई एवं चूने का छिड़काव कराया गया । शोभा यात्रा में शामिल प्रमुख लोगों में सत्यनारायण श्रीवास्तव ,राम किशोर गुप्ता , मदन गुप्ता , शैलेंद्र जायसवाल ,श्रवण गुप्ता ,

राकेश रावत , कृष्ण गोपाल सोनी , प्रदीप सोनी, जितेंद्र वर्मा गायत्री जैसवाल , विवेक मौर्य , श्यामू सोनी , रामलीला पार्टी सुमित तिवारी , मदन गुप्ता , शिवेंद्र सोनी एवं संजय सोनी , दिवेश जैसवाल , सहित भारी संख्या में लोग शोभा यात्रा में मौजूद रहे ।

Related posts