Mathura UP: क्षमता निर्माण योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर अपर जिला अधिकारी राजेश कुमार यादव ने ली सिविल डिफेंस की बैठक

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

मथुरा: नागरिक सुरक्षा विभाग मथुरा की रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित नागरिक सुरक्षा कार्यालय पर क्षमता निर्माण योजना प्रशिक्षण को लेकर सिविल डिफेंस के प्रभारी अपर जिला अधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार यादव के नेतृत्व मे बैठक आयोजित की गई जिसमें सिविल डिफेंस में भर्ती अभियान चलाए जाने के लिए कहा गया।

साथ ही भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे क्षमता निर्माण योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम को मथुरा जिले में 360 वार्डन एवं स्वयंसेवको को प्रशिक्षत करना है जिसके लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल नागपुर एवं केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ से मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सिविल डिफेंस मथुरा के मास्टर ट्रेनर ने बताया।

कि अपर जिला अधिकारी एवं डिप्टी चीफ वार्डन कल्याण दास अग्रवाल के निर्देशन में नव वर्ष को लेकर 25 दिसम्बर 2025 से 1 जनवरी 2025 को ठाकुर बाके बिहारी जी मन्दिर वृन्दावन में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में सिविल डिफेंस मथुरा के वार्डन एवं स्वयंसेवको की ड्यूटी लगाई गई।

बैठक में डिप्टी चीफ वार्डन कल्याण दास अग्रवाल, डिप्टी डिविजनल वार्डन राजेश कुमार मित्तल, पोस्ट वार्डन एवं मास्टर ट्रेनर अशोक यादव, राम सैनी, राम कुमार चौहान, गिरीश वार्ष्णेय, शैलेश खण्डेलवाल, सुनेना, आलोक व्यास, जगदीश, गुलशेर, देवेन्द्र, हेमंत, विनोद, प्रमोद, रोहित, पंकज गर्ग, जितेन्द्र, शैली, शालू, पिंकी शर्मा, आदि वार्डन एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Related posts