Barabanki Uttar Pradesh: बिजली बिल राहत योजना में एक समान उपभोक्ताओं को लाभ न मिलने पर भाकियू ने घेरा पावर हाउस

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

मसौली बाराबंकी।।बिजली बिल राहत योजना में एक समान उपभोक्ताओं को लाभ न मिलने पर भाकियू ने घेरा पावर हाउस आपको बता दे पूरा मामला उपकेंद्र मसौली जनपद बाराबंकी का है जिसमें 1दिसंबर माह 2025 से 28 फरवरी 2026 तक बिजली बिल राहत योजना तहत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने की बात कहीं जा रही है ।

जबकि धरातल पर लगभग 50% उपभोक्ता को बिजली बिल में छूट ना मिल पाने के कारण उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश देखने को मिला एक तरफ शासन द्वारा लागू राहत योजना व बेहद फायदेमंद बढ़कर उपभोक्ताओं के साथ छलावा किया जा रहा जो सिर्फ कागजों पर दिखाकर लुभाने का कार्य हो रहा है ।

जिसमें सुबह से उपभोक्ता उपखंड कार्यालय मसौली में छूट को लेकर भीड़ जमा हो जाती है और छूट न मिलने पर निरसा ही लौटना पड़ता है इन्हीं मामलों को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गुप्ता अपने कार्यकर्ताओं के साथ बिजली पावर हाउस का घेराव किया आक्रोशित किसानों ने लगभग 2 घंटे पावर हाउस पर हंगामा कांटा जिसके बाद उपखंड अधिकारी मसौली व सहायक अभियंता लाल जी मौके पर पहुंचकर समस्या को हल करने हेतु अनुरोध किया।

और बताया कि समस्या शासन प्रशासन तक पहुंचाई जाएगी और शीघ्र ही समस्या का हाल होने की संभावना है साथी ही किसान यूनियन भानू मसौली ब्लाक अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने बताया कि मसौली पावर हाउस अंतर्गत विद्युत संचालन व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और सुबह 7:00 से 11:00 तक व शाम 5:00 बजे से पूरी रात्रि बिजली का संचालन किया जाए और प्रत्येक रीडर को उपभोक्ता के घर जा जाकर मीटर रीडिंग निकलने का अनुरोध किया।

और प्रत्येक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जिला रूपी आंदोलन किया जाएगा जिसको लेकर एक संबोधित मांग पत्र उपखंड अधिकारी विमलेश मौर्य को ज्ञापन सोप। इस मौके पर महिला अध्यक्ष गुड़िया रावत ब्लॉक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सलाउद्दीन अंसारी ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहम्मद शमीम अतीक अहमद ब्लॉक महामंत्री मोहम्मद रईस ब्लॉक सचिव राज नारायण गुड्डी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

Related posts