Saharnpur UP: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या से आक्रोश, बजरंग दल ने फूंका बांग्लादेश सरकार का पुतला

धारा लक्ष्य समाचार रिपोर्ट  रामकुमार गौतम

बिहारीगढ़। बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की हत्या की घटना को लेकर कस्बा बिहारीगढ़ में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बिहारीगढ़ कस्बे में भ्रमण करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और बाद में बुग्गावाला चौक पर बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं, लेकिन वहां की सरकार हिंदू समुदाय की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि जो सरकार अपने नागरिकों की रक्षा नहीं कर सकती, उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

बजरंग दल ने मांग की कि बांग्लादेश में हुए हिंदू युवक की हत्या की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा वहां रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अश्वनी मित्तल, बजरंग दल अध्यक्ष प्रमोद कुमार, अशोक राठौड़, राजकुमार बत्रा, रोहित, प्रवीण, भगत जी, मोहित सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts