Barabanki Uttar Pradesh: दिशा विकास केंद्र के विशेष बच्चों ने मनाया क्रिसमस पर्व

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

हैदरगढ़ बाराबंकी।    राष्ट्रीय न्यास (नेशनल ट्रस्ट), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भारत सरकार से पंजीकृत ग्रामोदय विकास संस्थान फतेहगंज, दिशा सह विकास में बौद्धिक दिव्यांग विशेष बच्चों द्वारा क्रिसमस पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

पर्व के तहत बच्चों ने एक साथ मिलकर क्रिसमस ट्री सजाया तथा एक-दूसरे को उपहार भेंट किए। इस अवसर पर बच्चों को क्रिसमस डे के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि क्रिसमस का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और खुशियों का प्रतीक है, जो समाज में प्रेमभाव एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।

कार्यक्रम के अंत में उपहार प्राप्त कर दिव्यांग बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे, जिससे पूरे संस्थान परिसर में उत्सव का माहौल बन गया।

इस अवसर पर देवी प्रसाद यादव, कुंवार बहादुर यादव, डॉ विजय कुमार मो0नसीर, संदीप, अर्चना गुप्ता, रोली मौजूद रहे।

Related posts