धारा लक्ष्य समाचार पत्र
वाराणसी अखिल भारत हिंदू महासभा के पूर्वांचल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी शंकर बोस ने वाराणसी से जारी बयान ने कहा कि
बांग्लादेश के मैमनसिंह ज़िले के भालुका में धर्म का अपमान करने के झूठे आरोप में भीड़ ने एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को पीट-पीटकर मार डालने के बाद उसके शव को एक पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई. बांग्लादेश में हिंदू युवक की बर्बर हत्या मानवता को शर्मसार करने वाला है।
हम सब हिंदू लोग इस्लाम के नाम पर ऐसे राक्षसी कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेंगे। मैं विश्व के सभी हिंदू भाई बहनों अनुरोध से करता हूं कि सभी लोग एकता का परिचय देते हुए हिंदू युवक की हत्या का विरोध जतावे और बांग्लादेशी हिंदुओं की मदद के लिए आगे आवे।

