धारा लक्ष्य समाचार पत्र
त्रिवेदीगंज बाराबंकी। विकास क्षेत्र त्रिवेदीगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरा कंकू मैं आज विशाल खाटू श्याम बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 3 का दूसरा लीग मैच आज खेला गया । वही आपको बता दे की आज के दूसरे लीग मैच मुकाबले में अंशु 11 हरदोईय्या ने त्रिवेदीगंज को हराकर फाइनल की ओर बढ़ते कदमों में दिखाई दी।
वही आज खाटू श्याम बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 3 के मुख्य अतीत बतौर पहुंचे चित्र केतु सिंह राजन जिला प्रचारक गाजियाबाद की धरती से चलकर आज जब क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रांगण में पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले सभी क्रिकेट खिलाड़ियों का परिचय लिया उसके तत्पश्चात खेल प्रारंभ करने का आदेश दिया।
यही नहीं बल्कि आयोजक अमरीश पांडे द्वारा बताया गया कि जिला प्रचारक चित्र केतु सिंह राजन के द्वारा 21000 रुपए का टीम को नगद सहयोग के रूप में भी प्राप्त कराया गया। आज का रोमांचक मैच देखने के लिए काफी दूर दराज से आए दर्शकों ने जमकर छक्के और चौवों की बारिश देखने को मिली वही संयोजक अमित तिवारी द्वारा बताया गया ।
कि इस खाटू श्याम बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 3 के फाइनल के दिन फाइनल मैच होने के पदों पर अंत विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है वही कमेटी के सदस्य अंकित मनीष भारतेंदु सुधीर टिंकू तुषार सुमित अंकुल अवध राम द्वारिका व समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे

