धारा लक्ष्य समाचार पत्र
वाराणसी । गणेश धाम कॉलोनी पार्क में गणेश धाम विकास समिति के अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में रंगारंग समारोह का भव्य आयोजन किया गया । डॉ० सिंह ने कॉलोनी को वाराणसी शहर के आदर्श कॉलोनी के रूप में स्थापित करने के प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला । उन्होंने स्थानीय पार्षद श्रीमती गरिमा सिंह व पार्षद पति विनीत सिंह के कॉलोनी के विकास में योगदान की भूरि भूरि प्रशंसा की ।
महिला शक्ति की संयोजिका शशि सिंह ने कॉलोनी के विकास हेतु महिला शक्ति के सार्थक सहयोग की विस्तृत व्याख्या की । समारोह में गणेश धाम विकास समिति के अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर सिंह के साथ उपाध्यक्ष राजेश सिंह, पंकज सिंह सचिव नीरज सिंह संयुक्त सचिव निर्मल गुप्ता, विजय अवस्थी कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति रही ।
कार्यकारिणी सदस्य अवधेश सिंह मुकेश कुशवाहा शशि सिंह डा०रुचि पाठक दीपक सिंह रितेश शर्मा चंद्रकांत सिंह कृष्ण कुमार सिंह भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर बलवीर सिंह, यू पी सिंह ने संयुक्त रूप से किया । कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सचिव नीरज सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।।

