Amethi UP : सड़क दुघर्टना में दो युवक घायल, एक हुआ रेफर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर/अमेठी। जनपद के थाना संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन – चंद्रिकन मार्ग पर बोझी बाजार के पास सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। निजी साधन से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

क्षेत्र के कटरा कसारा निवासी सतीश पाल पुत्र धर्मेंद्र पाल उम्र करीब 20 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल से चद्रिकन से कालिकन होते हुए कटरा कसारा जा रहे थे। तभी बोझी बाजार के पास पैदल जा रहे संदीप वर्मा पुत्र राजाराम वर्मा उम्र करीब 28 वर्ष निवासी बोझी मजरे नेवादा कनू को अनियंत्रित होकर ठोकर मारी दी।

जिससे दोनों घायल हो गए निजी साधन से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया जहां संदीप वर्मा की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहीं दूसरे चोटिल सतीश का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------

Related posts