Amethi UP : जिला पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी द्वारा मां की पुण्यतिथि पर सेवा और समर्पण का महाअनुष्ठान

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

हजारों जरूरतमंदों को कंबल वितरण व खिचड़ी भोज, विधायक, मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित उमड़ा जनसैलाब

जगदीशपुर/अमेठी। पूर्व सांसद अमेठी स्मृति ईरानी की प्रेरणा से जगदीशपुर के प्रतिष्ठित व्यापारी, जिला पंचायत सदस्य एवं युवा भाजपा नेता सोनू यज्ञ सैनी ने अपनी पूज्य माता की पुण्यतिथि के अवसर पर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। जगदीशपुर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित विशाल कार्यक्रम में हजारों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए तथा खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सुबह से ही जरूरतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे रामलीला मैदान खचाखच भर गया। भीषण ठंड को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।

जिला पंचायत सदस्य सोनू यज्ञ सैनी ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। आयोजन को सफल बनाने में मुन्ना त्रिवेदी सहित उनकी पूरी टीम की भूमिका सराहनीय रही।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं तिलोई रियासत के राजा मयंकेश्वर शरण सिंह, अमेठी जनपद के प्रथम नागरिक एवं अग्रणी उद्योगपति जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला, पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता रोहित चौधरी, जिला प्रवक्ता भाजपा अमेठी चंद्रमौली सिंह, मीडिया विभाग के जिला सहसंयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार मिश्रा, साधन सहकारी समिति के सभापति गिरीश पांडे ‘बिल्लू’, हैदरगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष आलोक तिवारी, जगदीशपुर ब्लॉक प्रमुख राजेश विक्रम सिंह, राकेश विक्रम सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आशा बाजपेई, जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा वाजपेई सहित कई विधायक, जनप्रतिनिधि, राजनेता एवं क्षेत्र के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने इस सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। उपस्थित लोगों का कहना था कि जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में अब तक इतना विशाल और सुव्यवस्थित कंबल वितरण कार्यक्रम कभी नहीं हुआ।

कड़ाके की ठंड में वितरित किए गए कंबल जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हुए।

कंबल पाकर गरीब और असहाय लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर सोनू यज्ञ सैनी ने कहा कि “माता की स्मृति में किया गया सेवा कार्य ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

Related posts