Varanashi UP: हैप्पी मॉडल स्कूल में 24 जनवरी को होगा वार्षिक खेल उत्सव ‘KHELUTSAV

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

वाराणसी हैप्पी मॉडल स्कूल, पहाड़िया द्वारा 24 जनवरी 2026, प्रातः 10 बजे से वार्षिक खेल उत्सव ‘KHELUTSAV’ का आयोजन किया जा रहा है। इस खेल उत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए जंगल बुक रेस, बैलून रेस, रैबिट रेस, आइसक्रीम रेस एवं स्टार रेस जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई हैं।

वरिष्ठ विद्यार्थियों के लिए पोटैटो पिकिंग, लेमन-स्पून रेस एवं टग ऑफ वॉर जैसी रोचक खेल गतिविधियाँ रखी गई हैं। इसके अतिरिक्त, अभिभावकों एवं विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों के लिए भी विशेष रेस का आयोजन किया गया है।

यह खेल उत्सव बच्चों में स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अभिभावकों एवं क्षेत्र के अन्य माता-पिता को सादर आमंत्रित किया जाता है, क्योंकि हैप्पी मॉडल स्कूल में प्रवेश खुले हुए हैं। इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन कराकर विद्यालय परिवार का हिस्सा बन सकते हैं।

Related posts