Amethi UP : बड़गांव – शीतलागंज मार्ग जर्जर, ग्रामीणों ने जीर्णोद्धार की उठाई मांग।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर/अमेठी। बीते कई वर्षों से अमेठी – किठावर मार्ग के बड़गांव बाजार से होकर शीतलागंज बाजार होते हुए प्रतापगढ़ को जाने वाला संपर्क मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। जिसका जीर्णोद्धार कराने के लिए विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के बड़गांव निवासियों ने प्रशासन से मांग की।

बुधवार को बाजार में एकत्रित होकर दर्जनों ग्रामीणों ने इस संपर्क मार्ग का जीर्णोद्धार कराने के लिए मांग करते हुए कहा कि यह सम्पर्क मार्ग बहुत ही महत्वपूर्ण मार्ग है, जो कि राहगीरों का 10 किलोमीटर दूरी कम करता है।

गांव निवासी पप्पू सिंह ने बताया कि प्रतिदिन इस रास्ते से हजारों वाहनों का आना-जाना हैं, लेकिन रास्ता इतना ज्यादा उबड़-खाबड़ हो चुका है, कि पैदल भी चलना मुश्किल है।

ग्रामीण गज्जे सिंह ने बताया कि इस रास्ते में किसान – आमजनता व स्कूली बच्चे आते -जाते है लेकिन रास्ता जर्जर होने के कारण आए दिन सड़क दुघर्टनाएं होती रहती है।

ग्रामीण शक्ति जयसवाल ने बताया कि बरसात के दिनों मे सड़क नदी के रूप में दिखाई देती है व अन्य दिनों में एक नाले की तरह सड़क पर पानी फैला रहता है सड़क उबड़-खाबड़ होने से कई बार दुर्घटना हो चुकी है।

ग्रामीण सुभम सोनी, राम राज मौर्या, विक्रम कनौजिया, ननके कोरी, प्रकाश कोरी, कल्लू कोरी, तीरथ यादव सहित दर्जनों ग्रामीणों ने मिलकर प्रशासन से मांग की है कि करीब 500 मीटर सड़क का जीर्णोद्धार कर दिया जाय,

जिससे कि रास्ता सुगम और सुरक्षित हो सके। और आये दिन इस रास्ते पर हो रही सड़क दुघर्टनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Related posts