Varanasi UP…..सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में बयानबाज़ी तेज।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में बयानबाज़ी तेज। 

आनंद तिवारी का अनिल राजभर पर तीखा हमला।

वाराणसी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के भीतर और राजभर समाज की राजनीति में बयानबाज़ी तेज हो गई है। पार्टी के प्रवेश प्रवक्ता आनंद तिवारी ने विधायक अनिल राजभर पर जोरदार पलटवार करते हुए उन्हें “महामूर्ख” और “चोर” तक कह डाला।
दरअसल, हाल ही में विधायक अनिल राजभर द्वारा राजभर समाज को लेकर दिए गए एक विवादित बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया। अनिल राजभर पर आरोप है कि उन्होंने राजभर समाज को “चोर” कहकर अपमानित किया। इस बयान के बाद समाज में आक्रोश फैल गया और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। इसी कड़ी में आनंद तिवारी ने अनिल राजभर पर हमला बोलते हुए कहा कि “जो व्यक्ति खुद नैतिकता और ईमानदारी से दूर हो, उसे पूरे समाज पर उंगली उठाने का कोई अधिकार नहीं है। राजभर समाज मेहनती और स्वाभिमानी समाज है, उसे चोर कहना घोर निंदनीय है। अनिल राजभर खुद चोर हैं और महामूर्खता की पराकाष्ठा पर पहुंच चुके हैं।”
आनंद तिवारी ने आगे कहा कि अनिल राजभर जैसे लोग सिर्फ सस्ती लोकप्रियता के लिए समाज को बदनाम करने का काम कर रहे हैं, जिसे राजभर समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा। वहीं दूसरी ओर, आनंद तिवारी ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि “ओमप्रकाश राजभर ही सच्चे मायनों में राजभर समाज के मसीहा हैं। उन्होंने समाज को राजनीतिक पहचान, सम्मान और अधिकार दिलाने का काम किया है। राजभर समाज उनके नेतृत्व में एकजुट है।”
आनंद तिवारी ने स्पष्ट किया कि राजभर समाज किसी भी कीमत पर अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करेगा और जो भी समाज का अपमान करेगा, उसे करारा जवाब दिया जाएगा।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद यह साफ हो गया है कि आने वाले दिनों में राजभर समाज की राजनीति और ज्यादा गर्माने वाली है।

Related posts