विश्व हिंदू महासंघ भारत के मनोनयन समारोह का भव्य आयोजन।
काशी की पावन धरती पर भव्य मनोनयन सम्मान समारोह सम्पन्न।
विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी और पदभार सौंपना।
जिला अध्यक्ष चंदन तिवारी का प्रेरक संबोधन।
संगठनात्मक विस्तार और जागरण अभियान को मिली मजबूती।
वाराणसी। अध्यात्मिक नगरी काशी की पावन भूमि पर रविवार को विश्व हिंदू महासंघ (भारत) के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण मनोनयन समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में संगठन के पदाधिकारी, सदस्य और कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवपुर क्षेत्र के पार्षद बलराम प्रसाद कनौजिया, शिवा स्पोर्टिंग क्लब सरस्वती पूजा के अध्यक्ष संतोष मिश्रा, नारायणपुर पार्षद संदीप रघुवंशी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान नवनिर्वाचित/मनोनीत पदाधिकारियों एवं सदस्यों को औपचारिक रूप से पदभार सौंपा गया। सभी को पदभार ग्रहण पत्र प्रदान कर विभिन्न रूपों में सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष चंदन तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन हिंदू नवयुवकों में जागृति लाने और एक महा आंदोलन की शुरुआत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मंच से घोषणा की – “हम हिन्दू नवयुवकों को जागृत करते हुए महा आंदोलन का आह्वान करते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि संगठन के पदाधिकारी और सदस्य घर-घर जाकर हिंदू भाई-बहनों को जगाने का कार्य करेंगे, ताकि आने वाली पीढ़ी गर्व से कह सके कि उनके बुजुर्गों ने यह कार्य किया। संगठनात्मक विस्तार और जागरण अभियान को मिली मजबूती यह समारोह विश्व हिंदू महासंघ के संगठनात्मक विस्तार और हिंदू समाज में जागृति अभियान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। चंदन तिवारी के नेतृत्व में संगठन हाल के महीनों में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और जागरण कार्यक्रमों के माध्यम से सक्रिय रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में रवि प्रताप सिंह, गौरव उपाध्याय, चन्दन जायसवाल, विनोद सिंह, सन्दीप पाल, अमर गर्गव, सन्तोष कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

