Varanasi UP…भारत अमेरिका ट्रेड डील आत्मघाती,मेक इन इंडिया बना जुमला: अशोक विश्वकर्मा

भारत अमेरिका ट्रेड डील आत्मघाती,मेक इन इंडिया बना जुमला: अशोक विश्वकर्मा

वाराणसी। कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने एक विज्ञप्ति में भारत अमेरिका ट्रेड डील को आत्मघाती कदम बताते हुए कहा कि इस डील से भारतीय किसानो और कृषि उत्पाद को भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि इस डील ने सरकार के मेक इन इंडिया के नारे को जुमला साबित कर दिया। भारतीय बाजार अमेरिका के लिए खोल देने से भारतीय उद्योगों को भारी नुकसान होगा। अमेरिकी कृषि उत्पादों के आने से भारतीय किसानों की सुरक्षा और उनके मुनाफे पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने कहा सरकार ने इस डील के तहत किसानों के हितों को समझौते की मेज पर कुर्बान कर दिया है। भारत अब रूस से तेल न खरीद कर अमेरिका और वेनेजुएला से खरीदेगा। यह डील साबित करता है कि सरकार ने अमेरिका के हित में रूस जैसे पुराने मित्र का साथ छोड़ने का फैसला कर लिया है। सरकार का मेक इन इंडिया’ का नारा सिर्फ कागजी और जुमला बनकर रह गया है। विदेशी सामानों की बाढ़ से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

Related posts