थाना कपसेठी पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल किया बरामद, एक किशोर पकड़ा गया।
वाराणसी। थाना कपसेठी पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद करते हुए बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में एक किशोर को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई जुर्म एवं अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर थाना कपसेठी क्षेत्र अंतर्गत सेवापुरी रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज के पास से 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया। बरामदगी के साथ ही 13 वर्षीय किशोर दर्श दूबे उर्फ चंदन, निवासी ग्राम रघुनाथपुर, थाना कपसेठी को पुलिस निगरानी में लिया गया।
बरामद बालिका ग्राम रघुनाथपुर की निवासी है। मामले में थाना कपसेठी पर मुकदमा संख्या 023/2026, धारा 87/137(2) बीएनएस के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामद बालिका को महिला पुलिसकर्मी की निगरानी में रखा गया है।
पुलिस पूछताछ में किशोर ने आरोपों से इंकार करते हुए अपनी सफाई न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से प्रस्तुत करने की बात कही है। किशोर का कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं पाया गया है।
पूरी कार्रवाई के बाद दोनों को नियमानुसार संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेज दिया गया।

