पूर्वांचल आदर्श फाउंडेशन अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आग़ाज़।
वाराणसी क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित पूर्वांचल आदर्श फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज बीएचयू के रुइया ग्राउंड पर हुआ। टूर्नामेंट के पहले दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला : मिर्जापुर 11 ने वाराणसी बी को हराया
आज का पहला मैच मिर्जापुर 11 और वाराणसी बी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मिर्जापुर 11 की टीम 20 ओवर में 95 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मिर्जापुर की ओर से शौर्य ने 17 रन तथा रिचा ने 12 रन का योगदान दिया। वाराणसी बी की ओर से गेंदबाजी में जगन्नाथ और राजवीर ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाराणसी बी की टीम 14.1 ओवर में 58 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से आयुष ने 23 रन और अनिरुद्ध ने 10 रन बनाए। मिर्जापुर 11 की तरफ से युवराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि अंश ने 2 विकेट झटके।
मैच के उपरांत राई स्पोर्ट्स की ओर से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिर्जापुर 11 के युवराज को प्रदान किया गया। दूसरा मुकाबला : सैदपुर 11 ने लठियां 11 को दी करारी शिकस्त,दिन का दूसरा मुकाबला सैदपुर 11 और लठियां 11 के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सैदपुर 11 की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 189 रन बनाए। टीम की ओर से हैप्पी सिंह ने 31 रन, आयुष ने 24 रन और नितिन ने 23 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
लठियां 11 की ओर से दिव्यांशु ने 3 विकेट और हर्ष ने 2 विकेट लिए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी लठियां 11 की टीम 19.1 ओवर में 103 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लठियां 11 की ओर से आकाश ने 17 रन, आंसू ने 11 रन और दिव्यांशु नेवी ने 11 रन बनाए। सैदपुर 11 की ओर से रितेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि अंशुमान ने 2 और मृत्युंजय ने 1 विकेट हासिल किया।
मैच के बाद राई स्पोर्ट्स की ओर से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सैदपुर 11 के रितेश को चार विकेट लेने के लिए दिया गया।

