वरिष्ठ समाजसेवी ,कांग्रेस नेता प्रदीप चौबे के निधन पर कांग्रेस जनों ने व्यक्त किया शोक।
वरिष्ठ समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता, पूर्व प्रदेश महासचिव सतीश चौबे के छोटे भाई श्री प्रदीप चौबे का आज लंबी बीमारी के उपरांत दुःखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कांग्रेस परिवार सहित पूरे सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।स्व. प्रदीप चौबे की मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ सुपुत्र, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष मयंक चौबे ने दी।
स्व. प्रदीप चौबे एक समर्पित समाजसेवी थे। वे जीवन भर सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहे। उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
इस दुःखद अवसर पर शोक व्यक्त करने वालों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा, फसाहत हुसैन बाबू, धीरज सोनकर, अनुभव राय, रोहित दुबे, दिलीप चौबे, मोहम्मद आदिल सहित कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों ने स्व. प्रदीप चौबे को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

