Varanasi UP…इनरव्हील क्लब बनारस में मंडलाध्यक्ष का भव्य आधिकारिक आगमन।

इनरव्हील क्लब बनारस में मंडलाध्यक्ष का भव्य आधिकारिक आगमन।

इनरव्हील क्लब बनारस, मंडल 312 (चार्टर 1183) द्वारा मंडलाध्यक्ष का आधिकारिक आगमन समारोह दिनांक 06 फरवरी 2026 को बी.एस.बी लोकल में प्रातः 11:30 बजे गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मंच पर सचिव राधा सिंह, अध्यक्ष सुषमा सिंह तथा मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष प्रिया नारायण विराजमान रहीं। मंडलाध्यक्ष को कॉलर अध्यक्ष सुषमा सिंह द्वारा तथा अध्यक्ष को कॉलर सचिव राधा सिंह द्वारा पहनाया गया।
सभा प्रारंभ की घोषणा अध्यक्ष सुषमा सिंह ने की। इसके पश्चात श्रीमती नीरजा त्रिपाठी द्वारा गणेश वंदना एवं सभी सदस्यों द्वारा इनरव्हील प्रार्थना प्रस्तुत की गई।
अध्यक्ष सुषमा सिंह ने स्वागत उद्बोधन देते हुए क्लब की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। सचिव राधा सिंह ने सचिवीय रिपोर्ट प्रस्तुत की। मंडलाध्यक्ष प्रिया नारायण ने शुभकामनाएँ एवं आशीर्वचन देते हुए क्लब के कार्यों की सराहना की। मुख्य अतिथि का परिचय रेखा सिंह द्वारा कराया गया। इसके उपरांत मंडलाध्यक्ष ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में सेवा, नेतृत्व और महिला सशक्तिकरण पर विचार साझा किए। अध्यक्ष सुषमा सिंह द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। आगामी कार्यक्रमों की जानकारी सचिव राधा सिंह ने दी। धन्यवाद ज्ञापन उमा केजरीवाल द्वारा किया गया। अंत में अध्यक्ष द्वारा सभा समाप्ति की घोषणा की गई।
कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।

Related posts