Varanasi UP…काशी विद्यापीठ के 106वें स्थापना दिवस पर अनुष्का तिवारी को गोल्ड मेडल।

काशी विद्यापीठ के 106वें स्थापना दिवस पर अनुष्का तिवारी को गोल्ड मेडल।

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (एमजीकेवीपी) के 106वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित दीक्षांत समारोह में विधि संकाय की छात्रा अनुष्का तिवारी (अधिवक्ता), निवासी बड़ी पियरी, वाराणसी को सत्र 2022–2024 की एल.एल.एम. परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
दीक्षांत समारोह के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिसमें अनुष्का तिवारी को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए स्वर्ण पदक से नवाजा गया। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार एवं परिजनों में हर्ष का माहौल है।
अनुष्का तिवारी ने अपनी सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण को देते हुए माननीय कुलपति, विधि संकाय के डीन डॉ. रंजन कुमार तथा अपनी शोध पर्यवेक्षक डॉ. शिलिपि गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने अपनी माता, भाई एवं सहपाठियों के निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन को भी अपनी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।

Related posts