Varanasi UP…देश को कमजोर करेगा अमेरिका ‘ट्रेड डील:अशोक विश्वकर्मा’।

देश को कमजोर करेगा अमेरिका ‘ट्रेड डील:अशोक विश्वकर्मा’।

भारत के किसानों, व्यापारियों और उद्योगों को होगा भारी नुकसान।

वाराणसी। कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने एक विज्ञप्ति में कहा है किभारत अमेरिका ट्रेड डील देश की 70% आबादी पर अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक प्रहार है भारत–अमेरिका के बीच एग्रीकल्चर ट्रेड डील लगभग पूरी हो चुकी है। भारतीय किसानों की चिंताएँ इसके दूरगामी परिणामों को लेकर काफी गहरी हो गई हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिकी कृषि को भारी सरकारी सब्सिडी मिलती है, जबकि भारतीय किसान लगातार लागत, कर्ज़ और अनिश्चित बाज़ार से जूझ रहे है। राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि भारत अमेरिका से 500 अरब डालर मूल्य के ऊर्जा तकनीक और कृषि उत्पादन खरीदेगा, जबकि भारत का कुल सालाना अमेरिकी आयात अभी 50 अरब डॉलर से भी काम है। ऐसे में इस स्तर तक पहुंचना दशकों का काम हो सकता है। जिससे यह साफ है कि यह दावा हवा हवाई है। उन्होंने कहा कि भारत 60 के दशक में अमेरिका से आयात पर निर्भर था, किंतु कांग्रेस की नीतियों के चलते देश आत्मनिर्भर बना। मौजूदा ट्रेड डील भारत की आत्मनिर्भरता को कमजोर करने वाला है। उन्होंने कहा कि इस डील से भारत के किसानों व्यापारियों उद्योगों को भारी नुकसान होगा अमेरिका हमसे 18 फ़ीसदी टैरिफ को वसूलेगा जो पहले तीन फ़ीसदी से कम होता था। अमेरिका से आने वाले खेती से जुड़े सामानों पर टैरिफ नहीं लगेगा जिससे आत्मनिर्भर भारत की योजना को गहरा धक्का लगेगा। उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत अभियान का उद्देश्य देश को आर्थिक रक्षा कृषि और तकनीकी के क्षेत्र में विदेशी निर्भरता कम करके भारत को आत्मविश्वासी और सशक्त बनाना है, जबकि मेक इन इंडिया और आर्थिक मजबूती 7.8 प्रतिशत विकास दर पर केंद्रित है। उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत का अर्थ है ऐसा भारत जो अपनी आवश्यकताओं को स्वयं पूरा कर सके।

Related posts