Varanasi UP…पंडित दीनदयाल उपाध्याय के परिनिर्वाण दिवस पर बनारस कचहरी में भावभीनी श्रद्धांजलि।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के परिनिर्वाण दिवस पर बनारस कचहरी में भावभीनी श्रद्धांजलि।

वाराणसी भारतीय जनता पार्टी, विधि प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र की ओर से वाराणसी कचहरी परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर एक गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राष्ट्रवादी चिंतन और एकात्म मानववाद का स्मरण सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्रवादी विचारों, ‘एकात्म मानववाद’ के सिद्धांत तथा उनके द्वारा प्रतिपादित अंत्योदय की भावना पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि उनका दर्शन भारतीय संस्कृति, समाज और राष्ट्र निर्माण की समग्र दृष्टि प्रस्तुत करता है। उपस्थित अधिवक्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित, न्याय एवं समाज सेवा के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बनारस बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शशांक शेखर त्रिपाठी उपस्थित रहे। उनके साथ अजीत सिंह बग्गा, संजीव चौरसिया, जनार्दन दुबे, मूसा अंसारी, बाबू भाई (सदस्य, शिया वक्फ बोर्ड), राजेश त्रिवेदी, नित्यानंद चौबे, दिलीप चौबे, आशुतोष शुक्ला, आशुतोष सक्सेना, विपिन शुक्ला, रामकृष्ण बघेल, प्रियाक पारेख, अश्वनी राय, शशिकांत दुबे, दीपक वर्मा, उपेंद्र निगम, विद्यु शेखर मिश्रा, नवनीत पांडे, शशांक श्रीवास्तव सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे। सभा का समापन राष्ट्रहित एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की भावना को सशक्त करने के संकल्प के साथ किया गया।

Related posts