नदेसर साँई मन्दिर के वार्षिक श्रृंगार पर भव्य सजावट, पालकी यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।

वाराणसी । वार्षिक महोत्सव पर ॐ साँई मन्दिर नदेसर साँई बाबा का सत्रहवें वार्षिक श्रृंगार पर मन्दिर परिसर पर भव्य सजावट हुआ। पूरा मन्दिर परिसर आकर्षक सजावट का केन्द्र बना रहा। शिरडी साँई मन्दिर के नागेश बाबा आकर्षक का केन्द्र रहे। शोभायात्रा में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा रही। शोभायात्रा के पश्चात दोपहर बारह बजे से रात्रि नौ बजे तक हजारों लोगों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। मन्दिर परिसर का आकर्षक व सुगन्धित फूलों द्वारा सजावट किया गया। साँई बाबा का मन मोहक रूप सबको भा रहा था। मन्दिर परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत झालरों की आकर्षक सजावट से पूरा नदेसर साँईमय एवं उत्साह का नजारा देखने को मिला।
सायं छः बजे से रात्रि आठ बजे तक क्षेत्र में विशेष योगदान एवं समाज सेवा में अग्रणी लोगों का अभिनन्द किया गया। सायं छः बजे से रात्रि तक साँई भजन संध्या में भक्त जमकर झूमे एवं आकर्षक झांकियों को लोगों ने सराहा। पालकी यात्रा में जनसैलाब उमड़ा, रास्ते भर साँई बाबा का जयकारा लगाते नाचते भक्त जा रहे थे। शोभायात्रा का शुभारम्भ पद्मश्री डा. रजनीकान्त द्विवेदी ने किया। मन्दिर का संचालन ॐ साँई सेवा संस्थान के संस्थापक/अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश सिंह, त्रिलोकी नाथ खत्री, अंजीत
सिंह, राहुल प्रकाश, पंडित अखिलेश तिवारी, मुन्ना माली, डॉक्टर अविनाश सिंह ने किया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉक्टर रजनीकात द्विवेदी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संयोजन में अनिल यादव, संजय राय, विनय सिंह अरोड़ा, डा. जी. पी. राय, महेन्द्र प्रताप सिंह, पयारे लाल सोनकर, बिजेन्द्र सोनकर, सौम्या जी, नितेश राय (सोनू), गौरव सिंह, राजकुमार जायसवाल, संजीव जायसवाल, विक्रान्त राय, आलोक भसीन, संजय सेठी, उदित राज गड़िया, विवेक सूद, मून तिवारी, शिवशंकर गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे ।।

