समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव बनीं पार्वती कन्नौजिया।
वाराणसी फुलवरिया, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश तथा श्यामलाल पाल और रीबू श्रीवास्तव की स्वीकृति से वार्ड नंबर 3, फुलवरिया की लोकप्रिय नेता पार्वती कन्नौजिया को समाजवादी महिला सभा का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्वती कन्नौजिया अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को और अधिक मजबूत करेंगी तथा महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए प्रभावी कार्य करेंगी।

