Dhara Lakshya samachar pvt Ltd
लखनऊ: विश्व प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सा व गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित सैकड़ों वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी व सैकड़ों पुस्तकों के लेखक सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर भास्कर शर्मा को 11 फरवरी 2026 को पुणे में बैक इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड के डायरेक्टर डॉक्टर बीके बजाज ने डॉक्टर भास्कर को यूथ आइकान अवार्ड 26, गोल्ड मेडल, मोमेंटो, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया है।
यह पुरस्कार सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश के डॉ भास्कर शर्मा को उनके द्वारा होम्योपैथी में किए गए शोध कार्यों व उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। पूर्व में डॉ शर्मा को डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन इंटरनेशनल अवॉर्ड लंदन, वरिष्ठ होम्योपैथिक इंटरनेशनल अवॉर्ड सिंगापुर, डॉ एलेन इंटरनेशनल अवॉर्ड थाईलैंड, डॉक्टर कैंट इंटरनेशनल अवॉर्ड मलेशिया, ग्लोबल आइकॉन पर्सनैलिटी ऑफ होम्योपैथी दुबई, होम्योपैथी शिरोमणि इंटरनेशनल अवॉर्ड मस्कट, स्टार आफ होम्योपैथी अवॉर्ड लंदन,
ब्लैक बेल्ट कुकिवान, ग्लोबल एनवायरमेंटल अवार्ड फिलीपींस, साहित्य रत्न अवॉर्ड कनाडा, बेस्ट होम्योपैथी अवार्ड नाइजीरिया, ग्लोबल आईकॉन पर्सनालिटी अवार्ड अफ्रीका, इंटरनेशनल पीस अवॉर्ड इंडोनेशिया, डॉक्टरेट अवॉर्ड अल्जीरिया, होम्यो भूषण काठमांडू, होम्योपैथी श्री गोवा, होम्योपैथी रत्न, चिकित्सा रत्न सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।
अवार्ड मिलने की खुशी में डॉक्टर विनोद प्रसाद, डॉक्टर ओपी श्रीवास्तव, डॉक्टर सी.यल. यादव, डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता, डॉक्टर वीरेंद्र त्रिपाठी, डॉ अजीत, डॉक्टर एमके शर्मा, डॉक्टर राजकुमार शर्मा, डॉ चंद्रशेखर वर्मा, डॉक्टर अनिकेत, आदि लोगों ने बधाइयां दी।

