यूनियन धारा एवं यूनियन सृजन संवाददाता सम्मेलन 2025-26 आज वाराणसी में।
वाराणसी, 16 फरवरी 2026।
यूनियन धारा एवं यूनियन सृजन संवाददाता का वार्षिक सम्मेलन आज वाराणसी के एक होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:30 बजे हुआ, सम्मेलन को यूनियन के प्रबंध निदेशक आशीष पाण्डेय ने संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने संगठन की वार्षिक गतिविधियों, उपलब्धियों तथा आगामी वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने संवाददाताओं की भूमिका को संगठन की मजबूती का आधार बताते हुए निष्पक्ष एवं प्रभावी पत्रकारिता पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं के साथ विचार-विमर्श एवं सुझाव सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें संगठन की प्रगति एवं भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई। सम्मेलन का उद्देश्य संगठनात्मक एकता को सुदृढ़ करना तथा मीडिया के माध्यम से जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना रहा।
अंत में आयोजकों ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संतोष प्रकट किया।

