Varanasi UP…वाराणसी में परिषदीय विद्यालयों की घटनाओं की मजिस्ट्रेटी व एसआईटी जांच की मांग, आंदोलन की चेतावनी।

वाराणसी में परिषदीय विद्यालयों की घटनाओं की मजिस्ट्रेटी व एसआईटी जांच की मांग, आंदोलन की चेतावनी।

वाराणसी। संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा जनपद वाराणसी की बैठक एल.टी. कॉलेज, अर्दली बाजार परिसर में सम्पन्न हुई, जिसमें हाल के दिनों में परिषदीय विद्यालयों में हुई दुर्भावनापूर्ण एवं षड्यंत्रकारी घटनाओं तथा उनसे आहत शिक्षकों की असामयिक मृत्यु पर गहरा रोष व्यक्त किया गया।
बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं शिक्षा विभाग से मांग की गई कि प्रकरणों की निष्पक्ष व पारदर्शी मजिस्ट्रेटी जांच तथा एसआईटी गठित कर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए। साथ ही मृतक शिक्षकों के परिजनों को न्याय एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी मांग उठाई गई।
मोर्चा ने प्राथमिक विद्यालय पिसौर, हरहुआ के प्रधानाध्यापक पर लगाए गए आरोपों को मनगढ़ंत बताते हुए निष्पक्ष जांच और संबंधित प्रकरण में दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
शिक्षक संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षक समाज गैर-शैक्षणिक कार्यों का बहिष्कार, विद्यालयों में तालाबंदी तथा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा।

Related posts