Varanasi UP…वाराणसी में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

वाराणसी में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

वाराणसी सोसाइटी फॉर सोशल एक्शन द्वारा 17 फरवरी 2026 (बुधवार) को जिला पुस्तकालय सभागार, अर्दली बाजार, वाराणसी में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहयोगी संस्थाएं आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन एवं मुरली मित्र फाउंडेशन रहीं। मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय विश्वविद्यालय सणीपुर के पूर्व कुलपति एवं अर्थशास्त्रp विभागाध्यक्ष प्रो. ए.पी. पाण्डेय रहे। अध्यक्षता पीएचपी अधिकारी (पूर्व अधिकारी, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय) ने की।
विशिष्ट अतिथियों में प्रो. श्रीधर पाण्डेय (अधिष्ठाता, शैक्षणिक, मामी विद्यापीठ) एवं डॉ. सुनीता चंद्रा (कुलसचिव, सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हाईयर तिब्बती स्टडीज शामिल रहीं।
सम्मान प्रदान विशिष्ट कार्यों हेतु ‘आचार्य अजय द्विवेदी स्मृति बनारस सम्मान’ श्री उदय प्रकाश (प्राचार्य, एसवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़ागांव) एवं श्री कपूर (समन्वयक, इन्टेक वाराणसी) को प्रदान किया गया। स्व. बदलेव प्रसाद उपाध्याय स्मृति सारस्वत सम्मान’ वेदपाठी रमण शास्त्री को दिया गया।
इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव की पुस्तक “प्रयागराज इतिहास के आइने में” का लोकार्पण भी किया गया। वक्ताओं के विचार
मुख्य अतिथि प्रो. पाण्डेय ने कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों की मानसिक क्षमता को विकसित करती हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के सामने कृत्रिम बुद्धिमत्ता और बुद्धिलब्धि के मध्य बढ़ती चुनौतियों का उल्लेख किया। प्रो. श्रीधर पाण्डेय ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण, एकता और नैतिक मूल्यों को अपनाने की सलाह दी। डॉ. सुनीता चंद्रा ने कहा कि विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ अपनी संस्कृति और सामाजिक दायित्वों का भी विकास करना चाहिए। संस्था के संरक्षक प्रो. राम सुधार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। संस्था के सलाहकार डॉ. तरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि शिक्षा, पर्यावरण एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से दो लाख से अधिक लोग प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। विद्यार्थियों का सम्मान विभिन्न विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को नगद धनराशि, उपहार, प्रतीकचिह्न एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कुल 45 बच्चों को विशेष पुरस्कार तथा 30 विद्यालयों के 100 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन संस्था के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। समारोह में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे।

Related posts