Varanasi UP…श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन।

श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन।

वाराणसी, 18 फरवरी 2026। श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज के बुलानाला परिसर में बुधवार को महाविद्यालय के सामुदायिक सेवा केंद्र एवं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री दीपक अग्रवाल ‘लायन’ ने छात्राओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान महापुण्य का कार्य है। यह न केवल जरूरतमंदों को नया जीवन प्रदान करता है, बल्कि नियमित रक्तदान से रक्तदाता का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।
प्रबंधक डॉ. मधु अग्रवाल ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान जीवनरक्षक कार्य है। इससे शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है, जिससे हृदय रोग एवं स्ट्रोक का खतरा कम होता है। उन्होंने एंटीबायोटिक दवाओं के उपयोग एवं उनके दुष्प्रभावों की भी जानकारी दी।
शिविर में महाविद्यालय की छात्राएं—ज्योति दुबे, इशिता तिवारी, वैभवी जायसवाल, आंचल तिवारी, आंचल गुप्ता एवं सृष्टि तिवारी—ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। अध्यक्ष श्री दीपक अग्रवाल एवं प्रबंधक डॉ. मधु अग्रवाल ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में अस्पताल की टीम के सदस्य डॉ. विजेंद्र सिंह, श्री रमेश चंद्र राय, श्री सत्येंद्र सिंह, प्रियंका गोस्वामी, श्री सत्य प्रकाश सिंह, श्री नितेश यादव एवं शिव उपस्थित रहे। साथ ही महाविद्यालय के सामुदायिक केंद्र की समन्वयक डॉ. नीलू गर्ग, सह-समन्वयक डॉ. भावना शर्मा, अधिष्ठाता छात्रा कल्याण प्रो. अनीता सिंह, डॉ. श्रृंखला, डॉ. बंदनी, डॉ. नीता दिशवाल सहित अनेक प्रवक्तागण एवं छात्राएं मौजूद रहीं।

Related posts