गोल्डन टेंपल की भव्य सजावट के साथ रंगभरी एकादशी पर सुमंगल परिवार का भव्य कीर्तन संपन्न।
वाराणसी खाटू धाम की दिव्यता और गोल्डन टेंपल जैसी भव्य सजावट के बीच श्याम बाबा की मनमोहक छवि ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं श्याम बाबा खाटू में विराजमान हों और भक्तों पर अपनी कृपा बरसा रहे हों।
सुमंगल परिवार के मंगल भवन में रंगभरी एकादशी के पावन अवसर पर भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया। पूरा वातावरण भक्ति और आनंद से सराबोर रहा। कीर्तन के दौरान ऐसा लग रहा था मानो आनंद की वर्षा हो रही हो और जोत में श्याम कृपा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो रहा हो।
कार्यक्रम में विनोद लोहिया जी एवं संजय लोहिया जी ने परिवारजनों व श्याम भक्तों के साथ मिलकर भक्ति रस का भरपूर आनंद लिया। दुपट्टा ओढ़ाकर श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया गया, जिससे वातावरण और भी भावनात्मक एवं भक्तिमय हो उठा।
पूरे आयोजन ने उपस्थित भक्तों के हृदय में अपार श्रद्धा और उल्लास का संचार किया तथा रंगभरी एकादशी का पर्व भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न

