सनबीम सनसिटी के छात्र आयुष्मान तिवारी बने देश के सबसे कम उम्र के सी.एस. क्वालिफायर।
वाराणसी। सनबीम सनसिटी स्कूल एंड हॉस्टल, वाराणसी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि वर्ष 2023 के पूर्व छात्र आयुष्मान तिवारी ने इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आई.सी.एस.आई) द्वारा आयोजित कंपनी सेक्रेटरी प्रोफेशनल प्रोग्राम के दोनों ग्रुप सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर देश के सबसे कम उम्र के सीएस क्वालीफायर्स के रूप में अपनी पहचान बनाई है। यह उपलब्धि उनकी एकाग्रता, अनुशासन एवं सतत परिश्रम का परिणाम है, जिसने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे सनबीम परिवार को गौरवान्वित किया है।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. दीपक माधोक ने आयुष्मान को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आयुष्मान का समर्पण एवं अनुशासन भावी नेतृत्वकर्ताओं तथा आने वाले सीएस एवं सीए अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि उपलब्धियों की इस निरंतर श्रृंखला ने पुनः प्रमाणित कर दिया है कि सनबीम सनसिटी, वाराणसी जनपद में वाणिज्य शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी एवं सर्वश्रेष्ठ संस्थान के रूप में स्थापित है।

