Bareli Uttar Pradesh: होली रमजान पर भुता में पुलिस अलर्ट: एसपी अंशिका वर्मा ने केसरपुर में किया फ्लेग मार्च।

रिपोर्ट, भूपेंद्र शर्मा बरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र

भुता थाना क्षेत्र में होली और रमजान को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है संवेदनशील ग्राम केसरपुर और आसपास के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा तैयारियां की गई है। रविवार को पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ग्राम केसरपुर पहुंची।

इस दौरान अपर जिला मजिस्ट्रेट बरेली उपजिलाधिकारी सदर क्षेत्राधिकारी फरीदपुर संदीप सिंह प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार और भुता थाने का समस्त पुलिस बल मौजूद रहा अधिकारियों ने होली के जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इसके बाद एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा के नेतृत्व में एक फ्लैग मार्च निकाला गया यह फ्लैग मार्च जुलूस मार्ग प्रमुख चौराहों धार्मिक स्थलों और चिन्हित संवेदनशील स्थानों से होकर गुजरा थाना पुलिस और पीएसी के जवानों में पैदल गश्त कर आमजन में सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह उकसावे या हुड़दंग की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए एसपी ने स्पष्ट किया कि त्यौहार की आड़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी सोशल मीडिया की निगरानी को भी विशेष प्राथमिकता दी गई है।

पुलिस टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि भ्रमांक या भड़काऊ पोस्ट पर तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई करें संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और रात्रि गश्त बड़ा दी गई है फ्लैग मार्च के दौरान ग्राम प्रधान प्रेमपाल और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर अपनी आपसी सौहार्द और भाईचारे की अपील की प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि त्योहारों के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।

Related posts