सामाजिक सरोकार से जुड़े जनहित कार्यो को पुरी शिद्दत के साथ पूरा करना ही सर्व वैश्य समाज समिति का एकमात्र लक्ष्य- मंत्री रविन्द्र जायसवाल।
समाज हित का कार्य करते हुए प्रदेश तथा देश हित में सतत् सहयोग करना, सर्व वैश्य समाज समिति के गठन का मुख्य उद्देश्य – मंत्री रविन्द्र जायसवाल
आज सर्किट हाऊस में सर्व वैश्य समाज समिति की एक बैठक आयोजित हुई जिसमें समिति के संरक्षक मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने सभागार में उपस्थित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्य समाज का एक स्वर्णिम इतिहास रहा है, वैश्य समाज ने सदा समाज हित में कार्य किया है । सर्व वैश्य समाज समिति का उद्देश्य सामाज के वैश्य समाज के सभी वर्गों को एकजुट करते हुए, वैश्य समुदाय के उत्थान और विकास के लिए कार्य करना है ।
समिति के अध्यक्ष आर के चौधरी ने कहा कि वैश्य समाज के सभी वर्गों में आपसी सहयोग भाईचारा और एकता को बढ़ावा देना हमेशा ही इस समिति की प्राथमिकता में रहता है ।
समिति के महामंत्री दीपक कुमार बजाज ने कहा कि यह समिति प्रत्येक वर्ष बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक, होनहार विद्यार्थियों का सम्मान, दीपावली मिलन समारोह जैसे अनेक आयोजन करती रहती है ऐसे कार्यक्रम समाज की एकता व अखंडता को संबल प्रदान करते हैं, इसी कड़ी में आगामी 7 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन नाटी इमली स्थित गणेश मण्डपम लॉन में किया जा रहा है जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल होकर भव्य रूप में होली मनाएँगे, कार्यक्रम में बरसाने की राधा रानी व गोकुल के श्री कृष्ण के साथ फूलों की होली मुख्य आकर्षण होगा साथ ही गुजिया, ठंडई व अन्य व्यंजन का सभी आगंतुक आनंद लेंगे ।
मीटिंग में आर के चौधरी, दीपक कुमार बजाज, उमाशंकर अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल, कन्हैया गुप्ता, विजय जायसवाल, पंकज अग्रवाल, अरविंद जायसवाल, पवन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विजय केशरी, सूरज गुप्ता, संतोष गुप्ता, प्रमोद सर्राफ, विकास चौधरी, सुजीत गुप्ता, राकेश जायसवाल, सुनील जायसवाल, अनुराग बरनवाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

