Varanasi UP…काशी बिस्कुट एवं कन्फेक्शनरी व्यापार मंडल का होली मिलन समारोह भव्य रूप से संपन्न।

काशी बिस्कुट एवं कन्फेक्शनरी व्यापार मंडल का होली मिलन समारोह भव्य रूप से संपन्न।

वाराणसी। काशी बिस्कुट एवं कन्फेक्शनरी व्यापार मंडल द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन महमूरगंज स्थित चौरसिया लॉन में किया गया। समारोह में व्यापारियों ने आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविंद्र जायसवाल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में शशांक शेखर त्रिपाठी (उपाध्यक्ष, बनारस बार एसोसिएशन) के के उपाध्याय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने किया। इस अवसर पर अतिथियों का गुलाब की पंखुड़ियो से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया गया। समारोह में विकास दीप्तिमान (प्रभाकर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष एवं जवाहर नगर अध्यक्ष), कविंद्र जायसवाल, रमेश निरंकारी (महामंत्री), सुशील, संजय, राजेश, राजीव, ताहिद, अरविंद, प्रिया अग्रवाल (युवा अध्यक्ष), जय निहलानी (युवा महामंत्री), मनीष गुप्ता विश्वनाथ दुबे केके द्विवेदी दुर्गा मंदिर के महंत जयप्रकाश शाहिद कुलदीप रंजीता हुमा बानो सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी व्यापारियों ने एकजुटता और भाईचारे का संदेश देते हुए होली के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। समारोह में अबीर और गुलाल की रंगीन फुहारों के बीच लोगों ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी और होली मिलन समारोह का भरपूर आनंद लिया।

Related posts