Gonda Uttar Pradesh: स्वामी दयाल सरस्वती विद्या मंदिर, आर्य नगर में वार्षिकोत्सव एवं विज्ञान मेले का भव्य आयोजन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्ट आनंद पांडेय गोण्डा 

गोण्डा। स्वामी दयाल सरस्वती विद्या मंदिर, आर्य नगर में वार्षिकोत्सव एवं विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य एम.एल.के.पी. कॉलेज बलरामपुर के डॉ. ओ.पी. मिश्रा तथा भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप मंत्र, संस्कृत वंदना तथा सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन रामकृष्ण पांडेय एवं अर्पिता त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नाटकों एवं गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही विज्ञान मेले में छात्रों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और दर्शकों ने काफी सराहा।

विद्यालय के प्रबंधक सुधाकर पांडेय, प्रधानाध्यापक पंकज पाठक, राजकुमार तिवारी एवं ओंकार नाथ ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकगण बासुदेव, ओमप्रकाश मिश्रा, शुभम पांडेय, हरिश्चंद्र, चंचल तिवारी, बंदना सोनी, निशा सिंह, स्वाती एवं चांदनी का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षकगण एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts