Varanasi UP….बीएचयू के शिक्षक सिंगापुर और मलेशिया में प्रस्तुत करेंगे शोधपत्र

बीएचयू के शिक्षक सिंगापुर और मलेशिया में प्रस्तुत करेंगे शोधपत्र

वाराणसी साउथ एशियन सोशियोलॉजिकल सोसाइटी द्वारा सिंगापुर और मलेशिया में 08 मार्च से 13 मार्च, 2026 तक आयोजित ‘साइंस, टेक्नोलॉजी ऐंड सोसाइटी : रीथिंकिंग नॉलेज, पॉवर ऐंड इन्नोवेशन फॉर एन इन्क्लूसिव ऐंड सस्टेनेबल फ्यूचर’ विषयक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार ज्योति ‘प्रवासी रचनाकार डॉ. पुष्पा सक्सेना की कहानियों का वैश्विक परिदृश्य, स्त्री-जीवन-मूल्य और ऊहापोह’ तथा डॉ. रवि शंकर सोनकर ‘लैंगिक समता और सामाजिक न्याय’ विषय पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। कई पुस्तकों के लेखक डॉ. अशोक इसके पहले नेपाल, मॉरीशस और फीजी में आयोजित 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन में शैक्षणिक प्रतिभागिता कर चुके हैं और डॉ. रवि शंकर सोनकर इससे पूर्व दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रपत्र प्रस्तुत कर चुके हैं। बता दें कि डॉ. पुष्पा सक्सेना विगत 30 वर्षों से भी अधिक समय से अमेरिका में रहती हैं। उन्होंने 250 से अधिक कहानियाँ लिखी हैं। उनकी कहानियों में भारतीय जीवन-मूल्यों की अभिव्यक्ति है। डॉ. अशोक कुमार ज्योति ने डॉ. पुष्पा सक्सेना की कहानियों के संग्रह ‘ढाई आखर प्रेम का’ भी संपादन किया है।

Related posts