Bareli Uttar Pradesh: राखी गंगवार को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में 40 शिक्षकों को सम्मानित किया

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बरेली। बरेली की शिक्षिका राखी गंगवार को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से नवाजा गया है यह सम्मान दिल्ली के प्रतिष्ठित हयात रीजेंसी में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान किया गया केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देशभर से चयनित 40 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया उत्तर प्रदेश से चयनित शिक्षकों में बरेली की राखी गंगवार का नाम भी शामिल था।

उन्हें ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों हेतु रुरल चेंज मेकर सम्मान से नवाजा गया राखी गंगवार लंबे समय से ग्रामीण बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है उनके प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है यह सम्मान न केवल बरेली जिले बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

Related posts